भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। गुवाहाटी के बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 322 रन बनाए। शिमरॉन हेटमेयर ने 78 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुए।
हेटमेयर के आउट होने का सबसे ज्यादा जश्न टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ही मनाया। रविंद्र जडेजा की गेंद पर ऋषभ पंत ने जैसे ही हेटमेयर का कैच लपका, विराट कोहली डांस करते हुए जडेजा के पास पहुंचे। विराट को भी मालूम था कि उनकी टीम के लिए ये मैच का सबसे बड़ा विकेट था। ये वीडियो इंडियन क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।