सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में अनेक तरह की चिक्की बाजार में मिलने लगती हैं। बाजार में तिल की चिक्की, सूखे मेवो की चिक्की, मूंगफली और चने की दाल की चिक्की का स्वाद भी लिया होगा।
बता दें कि स्वाद के साथ-साथ चिक्की स्वास्थ्य के लिये भी बहुत लाभकारी है।
ठंडी के मौसम में मिलने वाली चिक्की, आयरन, विटामिन व मिनरल से भरपूर होने के कारण बहुत पौष्टिक होती है।
जो मूंगफली खाना पसन्द करते हैं, वे मूंगफली की चिक्की खाना बहुत पसन्द करेंगें।
गुड़ के साथ बनाये जाने के कारण सर्दी के मौसम में यह गर्माहट देती है। मूंगफली मेवो के बराबर गुणकारी होती है और आसानी से उपलब्ध होती है।

मूंगफली का प्रयोग सर्दी के मौसम में किसी भी रूप में जरूर करना चाहिए।
मूंगफली का उपयोग मूंगफली कतली या मूंगफली की चिक्की बना कर भी किया जा सकता है ।
खास बात, मूंगफली औऱ गुड़ से मिलकर बनने वाली चिक्की को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।

मूंगफली:

यह आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक का अच्छा स्रोत हैं।
थोड़े से मूंगफली के दानों में 426 कैलोरीज, 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 17 ग्राम प्रोटीन और 35 ग्राम वसा होती है।
इसमें विटामिन ई, के और बी6 भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
इसलिए अगर आप पोषण के साथ ही आगे लिखे फायदे भी पाना चाहते हैं तो रोजाना लाल छिलके वाले कम से कम 20 मूंगफली के दाने खाएं।
मूंगफली में तेल का अंश होने से यह पेट की बीमारियों को खत्म करती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही, गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है।
मूंगफली गीली खांसी में भी उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से आमाशय और फेफड़ों को मजबूती मिलती है। पाचन शक्ति को बढ़ाती है और भूख न लगने की समस्या भी दूर होती है।


गुड़:

सर्दी में गुड़ का प्रयोग आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। सर्दी के दिनों में बिना किसी परेशानी के भी थोड़ा सा गुड़ प्रतिदिन प्रयोग कर सकते हैं। गुड़ आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

नेचुरोपैथ कौशल
09215522667